
x
Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम इलाके से आज बम बरामद किया गया है. बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सुखदेव नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर रही है. सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि किस वजह से बम रखा हुआ था और इस घटना में किन लोगों की संलिप्तता है,इसकी जानकारी भी अब तक पुलिस को नहीं मिल पाई है.
Vinita
सोर्स- Newswing
Next Story





