झारखंड
Bokaro: तेनुघाट डैम का जलस्तर डेंजर लेवल के करीब, 8 फाटक खोले गए
Tara Tandi
20 Jun 2025 12:51 PM IST

x
Bokaro बोकारो : लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बोकारो जिले के तेनुघाट डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. बांध प्रमंडल तेनुघाट के सहायक अभियंता मंगल देव ने बताया कि तेनुघाट डैम का जलस्तर 854 फीट पर पहुंच गया है. डैम पर अतिरिक्त दबाव को देखते हुए प्रशासन की सहमति से गुरुवार को डैम के 8 रेडियल गेट (फाटक) खोल दिये गये. इन 8 फाटक को 2-2 मीटर पर खोला गया है. फाटक खोलने के बाद प्रति सेकेंड 55,000 हजार क्यूसेक पानी निकल रहा है.
सहायक अभियंता ने बताया कि डैम में 865 फीट तक पानी स्टोरेज की क्षमता है. 854 फीट के ऊपर के जलस्तर को डेंजर जोन माना गया है. विभाग डैम के जल स्तर पर लगातार नजर बनाये हुए है. दामोदर नदी से सटे सभी गावों को अलर्ट कर दिया गया है कि नदी से दूरी बनाये रखें. मवेशियों को भी नदी की ओर नहीं जाने दें.
TagsBokaro तेनुघाट डैमजलस्तर डेंजर लेवल करीब8 फाटक खोले गएBokaro Tenughat Damwater level close to danger level8 gates openedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





