झारखंड
Bokaro: जारंगडीह में जलसंकट शुरू, सोलर जल मीनार व कई चापाकल खराब
Tara Tandi
7 March 2025 7:44 PM IST

x
Bokaro बोकारो : जारंगडीह उत्तरी व दक्षिणी पंचायत में कई चापाकल व सोलर जल मीनार खराब पड़े हैं. इससे क्षेत्र में जलसंकट की स्थिति है. लोगों की परेशानी बढ़ गई है. जारंगडीह दक्षिणी पंचायत स्थित मस्जिद में लगा चापाकल भी खराब है. मस्जिद के इमाम ने बताया कि चापाकल खराब रहने से खासकर मदरसा में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
दोनों पंचायतों में करीब 4 लाख 70 हजार रुपए की लागत से बनी सोलर जल मीनार भी खराब पड़ी है. उत्तरी पंचायत के 12 नम्बर में आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित चापाकल सहित कॉलोनियों में लगाए गए चापाकल खराब पड़े हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के मुखिया ने कहा कि खराब चापाकलों की जानकारी विभाग को दी गई है.
TagsBokaro जारंगडीहजलसंकट शुरूसोलर जल मीनारकई चापाकल खराबBokaro Jarangdihwater crisis beginssolar water towermany hand pumps are damagedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





