झारखंड

Bokaro: बकरा चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने बांधकर पीटा

Tara Tandi
11 Aug 2024 8:04 PM IST
Bokaro:  बकरा चोरी कर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने बांधकर पीटा
x
Bokaro बोकारो : कसमार के खुदीबेड़ा गांव में रविवार को दो बकरी चोरों को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी. उन्हें खूंटे में बांध कर पीटा गया. आरोपी युवक तौकीर अंसारी व तौफीक अंसारी चास प्रखंड के मोहनडीह गांव के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, खुदीबेड़ा गांव के समीप मैदान में बकरियां चर रही थीं. इसी बीच दोनों कथित चोर बाइक से पहुंचे और एक बकरे को गाड़ी पर लादकर भगाने लगे. उन्हें बकरे के साथ भागते हुए गांव के एक लड़के ने देख लिया. उसके शोर मचाने लगा. इस पर दोनों चोरों ने बच्चे की जमकर पिटाई कर दी. बच्चे को पीटते हुए जब कुछ ग्रामीणों ने देखा तो दोनों चोर भागने लगे. ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और गांव लाकर खूंटे में बांध दिया. इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी. सूचना मिलते ही कसमार थाना पुलिस गांव पहुंची और दोनों युवकों को मुक्त कराकर इलाज के लिए कसमार सीएचसी ले गई. कसमार सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
Next Story