झारखंड
Bokaro: विश्वकर्मा पूजा विसर्जन में दामोदर नदी में दो भाइयों की डूबने से मौत
Tara Tandi
20 Sept 2025 5:09 PM IST

x
Bokaro बोकारो : बेरमो कोयलांचल के करगली गेट फिल्टर प्लांट के समीप भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति विसर्जित के दौरान दो सगे भाई दामोदर नदी में डूब गये. घटना शुक्रवार देर शाम की है. नदी में डूबे भाइयों का नाम राकेश कुमार (22 वर्ष) व अंकित कुमार (18 वर्ष) है. उनके पिता का नाम बिहार के जहानाबाद जिले के तेलहाडा निवासी विधु प्रसाद है.
बताया गया कि दोनों भाई कुछ दिन पहले करगली तीन नंबर निवासी अपने मामा शिव विनय कुमार के घर विश्वकर्मा पूजा में आये थे. शुक्रवार की शाम मूर्ति विसर्जन के लिए स्थानीय लोगों के साथ दोनों भाई भी दामोदर नदी किनारे आये थे. तभी हादसे का शिकार हो गये. सूचना मिलते ही बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से युवकों की खोजबीन करायी. लेकिन कोई पता नहीं चला. इसके बाद खेतको से गोताखोरों को बुलाया गया. गोताखोर खोजबीन में जुट गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
TagsBokaro विश्वकर्मा पूजा विसर्जनदामोदर नदीदो भाइयोंडूबने मौतBokaro Vishwakarma Puja immersionDamodar Rivertwo brothersdeath by drowningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





