झारखंड

Bokaro: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार

Tara Tandi
19 Aug 2024 8:24 PM IST
Bokaro: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार
x
Bokaroबोकारो : बोकारो के बालीडीह में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवारको जेल भेज दिया है. पीड़िता की लिखित शिकायत पर बालीडीह थाना में कांड संख्या 238/24 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. कांड के तीनों प्राथमिक अभियुक्तों पंकज कुमार सिंह उर्फ बिट्टू (गोड़ाबाली, टोला जामटोली), कुंदन कुमार (जगदंबापुर, बेतिया, बिहार) व लक्ष्मण कुमार (फुलवरिया, छपरा बिहार) को गिरफतार कर जेल भेज दिया. तीनों अभियुक्त बियाडा क्षेत्र में काम करते हैं. तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
Next Story