झारखंड

Bokaro: संकल्प सृजन की महिलाओं ने चेचका धाम में किया जलाभिषेक

Tara Tandi
11 Aug 2024 5:04 PM IST
Bokaro: संकल्प सृजन की महिलाओं ने चेचका धाम में किया जलाभिषेक
x
Bokaro बोकारो : बोकारो की सामाजिक संस्था संकल्प सृजन का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को कुम्हरी पंचायत स्थित चेचका धाम में हुआ. संस्था की महिलाओं ने सर्वप्रथम झरने के जल से मंत्र स्नान के बाद धाम में शिवलिंग जलार्पण कर विधिवत पूज-अर्चना की. भोलेनाथ परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. इसके बैठक कर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और अभिवंचित समाज के कल्याण का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर महासचिव साध्वी झा समेत 82 कार्यकर्ता उपस्थित हुए. पूजन अनुष्ठान व बैठक में महासचिव साध्वी झा समेत 82 कार्यकर्ता उपस्थित थीं. इनमें बोकारो व आसपास से 70 की संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही. अंत में सभी ने सामूहिक भोज में लजीज व्यंजनों का आनंद लिया
Next Story