झारखंड

Bokaro: पेड़ से लटका मिला दुकानदार का शव, 3 दिन से लापता था

Tara Tandi
27 Feb 2025 7:48 PM IST
Bokaro: पेड़ से लटका मिला दुकानदार का शव, 3 दिन से लापता था
x
Bokaro बोकारो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में पुरानी खदान के बगल स्थित जंगल में गुरुवार को पेड़ से लटका एक शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. मृतक की पहचान गोविंदपुर बस्ती निवासी नरेश प्रसाद महतो (लगभग 50वर्ष) के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
परिजनों के अनुसार, नरेश महतो पिछले तीन दिनों से घर से लापता था. डीवीसी सेंट्रल मार्केट में उसकी हार्डवेयर की दुकान है. घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है, इसके चलते नरेश महतो मानसिक तनाव में था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है.
Next Story