झारखंड

Bokaro: वाहन के धक्के से सब्जी बेचने जा रहे अधेड़ की मौत

Tara Tandi
27 Feb 2025 6:59 PM IST
Bokaro: वाहन के धक्के से सब्जी बेचने जा रहे अधेड़ की मौत
x
Bokaro बोकारो: जिले के दुग्दा थाना क्षेत्र के बांधडीह मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह किसी वाहन की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई. मृतक की पहचान कुरुंबा निवासी दीनु महतो के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, दीनु महतो साइकिस से सब्जी बेचने जा रहा था, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे चंद्रपुरा स्थित डीवीसी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई.
दीनु महतो के बड़े पुत्र सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कि पिता जी रोज की तरह गुरुवार की सुबह 6 बजे घर से सब्जी बेचने के लिए साइकिल से निकले थे. सुबह करीब 6:30 बजे बांधडीह मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से वह बुरी तरह घायल हो गए. परिजनों के साथ डीवीसी अस्पताल गए ग्रामीणों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया.
Next Story