झारखंड

Bokaro: PNB बैंक में लगी आग, दमकल ने 40+ कर्मचारियों को किया सुरक्षित बाहर

Admindelhi1
3 May 2025 11:30 AM IST
Bokaro: PNB बैंक में लगी आग, दमकल ने 40+ कर्मचारियों को किया सुरक्षित बाहर
x

बोकारोः पंजाब नेशनल बैंक के सेक्टर-4 ऑफिस में शुक्रवार की शाम आग लग गई। पीएनबी ब्रांच में आग लगने के बाद अफरातफरी की स्थिति हो गई। बिजली पैनल में अचानकर आग लगने के बाद कर्मचारी दहशत में आ गये और फायर बिग्रेड की टीम को इसकी सूचना दी गई।

जिस समय पीएनबी में आग लगी उस वक्त बैंककर्मी वर्किंग ऑवर खत्म कर घर जाने की तैयारी में थे। अचानक बिजली पैनल में आग लगने के बाद अफरातफरी की स्थित उत्पन्न हो गई। उस समय 40 के आसपास बैंककर्मी ब्रांच में मौजूद थे। फायर बिग्रेड को सूचना देने के बाद बैंककर्मियों ने समझदारी दिखाते हुए खुद ही आग पर काबू पाने के उपाय करने शुरू कर दिये। फायर बिग्रेड की टीम के पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

घटना के बाद बैंक के सर्किल हेड राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लाइट बार-बार ऑन-ऑफ हो रही थी, जिससे पहले लगा कि शायद मौसम खराब है। लेकिन कुछ देर बाद जलने जैसी गंध आने लगी। जब जांच की गई तो देखा गया कि बिजली के पैनल में आग लग चुकी है। तुरंत सभी पैनल का पावर काट दिया गया और बैंक कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Next Story