झारखंड
Bokaro : आरोपी को पकड़ने आयी CBI टीम पर हमला, अफसरों को पीटा
Tara Tandi
26 March 2025 3:50 PM IST

x
Bokaro बोकारो : आरोपी को पकड़ने पहुंची सीबीआई की टीम पर बोकारो में हमला हुआ है. साथ ही सीबीआई के अफसरों के साथ मारपीट भी की गई है. जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक, बुधवार को यह घटना हरला थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी के पास हुई है. जहां सीबीआई टीम के साथ मारपीट की घटना हुई.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीबीआई धनबाद की एंटी करप्शन की टीम धनराज चौधरी नाम के रिकवरी एजेंट को पकड़ने आई थी. धनराज ट्रैक्टर मालिक से ट्रैक्टर देने के नाम पर पैसे की मांग कर रहा था, जबकि पीड़ित ने ग्रामीण बैंक से ट्रैक्टर खरीदा था और पैसे जमा करने के बाद ट्रैक्टर रिलीज किया था.
सीबीआई टीम धनराज को पकड़कर गाड़ी में बैठाकर पूछताछ कर रही थी, इसी दौरान कुछ लोगों ने आकर सीबीआई टीम के साथ मारपीट की. इसके बाद धनराज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले की शिकायत हरला थाना में दर्ज की जा रही है.
TagsBokaro आरोपी पकड़ने आयीCBI टीम पर हमलाअफसरों पीटाBokaro CBI team came to arrest the accusedattackedofficers beaten upजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





