झारखंड
Bokaro: शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए बीएसएल प्रबंधन- हरि ओम
Tara Tandi
13 Dec 2024 5:04 PM IST

x
Bokaro बोकारो : बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी को पत्र लिखकर शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है. संघ के अध्यक्ष हरि ओम ने पत्र में लिखा है कि शहर के विभिन्न सेक्टरों में रहने वाले बीएसएल के कर्मचारी व उनके परिवार चोर-उचक्कों के आतंक से त्रस्त हैं. घरों में चोरी की घटनाएं आम हैं. घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों, चार पहिया वाहनों के टायर महिलाओं के गले से चेन व मोबाइल की छिनतई की घटनाएं बढ़ी हैं. इससे नगर वासी काफी भयभीत हैं. लेकिन पुलिस प्रशासन व बीएसएल नगर सेवा सुरक्षा विभाग ऐसी वारदातों पर रोक लगाने में विफल रहे हैं.
उन्होंने ऐसी वारदातों को रोकने व अपरराधियों पर नजर रखने के लिए शहर के सभी प्रवेश व निकास वाले रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी रखने की सलाह दी है. कहा कि नया मोड़ से लेकर बाइपास रोड तक, सेक्टर एक से 12 तक के सभी प्रवेश द्वार व हर दो-तीन स्ट्रीट पर एक सीसीटीवी कैमरा, बाजारों, बीजीएच के दोनों प्रवेश द्वार, पार्किंग, सभी हाट-बाजार, सिटी पार्क, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च व निजी स्कूलों के अगल-बगल की सड़कों के किनारे सीसीटीवी लगाकर संगठित-असंगठित अपराधों पर निगरानी रखी जा सकती है.
संघ के महासचिव दिलीप कुमार ने कहा कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर व कंट्रोल रूम से निगरानी रखकर चोर-उचक्कों की पहचान आसानी से की जा सकती है. इससे शहर में चोरी की घटनाएं स्वत: ही कम हो जाएंगी.
TagsBokaro शहर सीसीटीवी कैमरेबीएसएल प्रबंधनहरि ओमBokaro city CCTV camerasBSL managementHari Omजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





