
x
Bokaro बोकारो: थर्मल थाना की पुलिस ने सीसीएल कथारा क्षेत्र की गोविंदपुर परियोजना की बंद खदान से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान गोविंदपुर कॉलोनी निवासी राहुल भुइयां (21 वर्ष) के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार राहुल 16 फरवरी से घर से लापता था. परिजनों ने इसकी सूचना बोकारो थर्मल थाना को देकर खोजबीन की गुहार लगाई थी. राहुल भुइयां बेरोजगार था. उसके पिता पिता राजकुमार भुइयां ठेका मजदूरी कर परिवार चलाते हैं.
ज्ञात हो कि गुरुवार को भी इसी तालाबनुमा बंद खदान के बगल में जंगल से एक व्यवसायी का शव पेड़ से झूलता मिला था. दो दिन बाद युवक का शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
TagsBokaro12 दिनोंलापता युवकशव खदान बरामदBokaro: 12 days oldmissing youthbody found in the mineजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





