झारखंड

Bokaro: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Tara Tandi
27 Oct 2024 12:44 PM IST
Bokaro:  बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
x
Bokaro बोकारो : बोकारो पुलिस ने शनिवार को बाइक चोर गिरोह का फंडाफोड़ करते हुए चास से गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. चोरी की बाइक भी बरामद की है. यह जानकारी चास थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी प्रवीण सिंह ने दी. उन्होंने लोगों से अपनी बाइक-स्कूटी में डबल लॉक लगाने की सलाह भी दी है. गिरफ्तार आरोपियों में सेक्टर 2-सी का अमरेन्द्र गोस्वामी, जरीडीह का मनीष कुमार साव व जैनामोड़ शांतिनगर का पप्पू सिंह शामिल है. तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. डीएसपी ने बताया कि चास की कुंवर सिंह कॉलोनी से एक स्पेलेंडर बाइक संख्या JH09 AW-6873 की चोरी हुई थी. बाइक मालिक ने चास थाना में इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी. छानबीन के क्रम में उक्त नंबर की बाइक के साथ पुलिस ने 3 युवकों को दबोच लिया. छापेमारी में चास थाना प्रभारी खुर्शीद आलम, एसआई धीरज कुमार व जवान शामिल थे.
Next Story