झारखंड
Bokaro: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, 45 बाइक बरामद
Tara Tandi
11 March 2025 7:50 PM IST

x
Bokaro बोकारो : बोकारो शहर व आसपास के क्षेत्रों में हाल के दिनों में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं. पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसंधान करते हुए दो वाहन चोरों को धर दबोचा. गिरफ्तार मो. परवेज व मो. मासूम अंसारी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चुराई गईं 45 बाइक बरामद कर ली. इन बाइकों को कथारा, तेनुघाट, गोमिया व पेटरवार थाना क्षेत्र में छिपाकर रखा गया था. इन बाइकों का उपयोग चोरी के कोयले की ढुलाई व अन्य गैरकानूनी कार्यों में किया जा रहा था.
TagsBokaro बाइक चोर गिरोह भंडाफोड़2 गिरफ्तार45 बाइक बरामदBokaro bike thief gang busted2 arrested45 bikes recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





