झारखंड
Bokaro: गिट्टी लदा मालवाहक कुएं में गिरा, बाल-बाल बचा चालक
Tara Tandi
7 March 2025 1:58 PM IST

x
Bokaro बोकारो : कसमार थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव में गुरुवार को गिट्टी लदा एक 407 मालवाहक वाहन कुएं में गिर गया. घटना में वाहन का चालक बाल-बाल बच गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, कुएं के सामने सड़क पर पीसीसी ढलाई का कार्य चल रहा था. जिसके कारण मंजुरा की तरफ से आ रहा वाहन पीछे मुड़कर डायवर्सन से होकर पार करना चाह रहा था. पीछे मोड़ने के क्रम में वाहन के पीछे के दोनों चक्का कुएं में आ गए, जिससे गिट्टी भरा वाहन कुएं में गिर गया. हालांकि कुएं में ज्यादा पानी नहीं था. कुंए में गिरने के साथ ही वाहन चालक सामने का ग्लास तोड़कर बाहर निकल आया. वाहन में सिर्फ चालक ही था.
मालूम हो कि ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बोकारो की ओर से मंजुरा कॉलेज मोड़ से रांगामाटी तक पथ का मजबूती व मरम्मतीकरण कार्य किया जा रहा है. रांगामाटी में पीसीसी की ढलाई की जा रही है. जिसके कारण सभी वाहनों को डायवर्सन से होकर जाना पड़ रहा है.
TagsBokaro गिट्टी लदामालवाहक कुएं गिराबाल-बाल बचा चालकBokaro: Cargo vehicle loaded with ballast fell into a welldriver narrowly escapesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





