झारखंड
Bokaro: पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 8 नक्सली ढ़ेर, हथियार बरामद
Tara Tandi
22 April 2025 10:48 AM IST

x
Bokaro बोकारो : झारखंड में बोकारो जिले के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र झुमरा पहाड़ और इसके आसपास के क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली समेत आठ कट्टर नक्सली मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि 16 - 17 नक्सलियों का दस्ता उक्त इलाके में भ्रमण कर रहा है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जिला पलिस और झारखंड आर्म्स पुलिस की टीम ने उक्त इलाके की घेराबंदी की और नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों के ओर से किए गए हमले से पुलिस कर्मियों को कोई क्षति होने की सूचना नहीं है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक उर्फ प्रयाग उर्फ सीताराम मांझी के अलावा हार्डकोर नक्सली अरविंद यादव उर्फ अविनाश, साहेब मांझी उर्फ राहुल समेत अन्य शामिल हैं।
सूत्रों ने बताया कि विवेक झारखंड के टुंडी धनबाद, अरविंद यादव उर्फ अविनाश बिहार के जमुई और साहेब राम मांझी उर्फ राहुल झारखंड के गिरिडीह जिले का रहने वाला है । मुठभेड़ में मारे गए अन्य पांच नक्सलियों का निवास स्थान की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस अभियान में पुलिस चार इंसास, एक एसएलआर रायफल, एक रिवाल्वर सहित अन्य हथियार
TagsBokaro पुलिस नक्सलियोंबीच मुठभेड़8 नक्सली ढ़ेरहथियार बरामदEncounter between Bokaro police and Naxalites8 Naxalites killedweapons recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





