झारखंड
Bokaro: कसमार में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवक घायल
Tara Tandi
27 March 2025 12:51 PM IST

x
Bokaro बोकारो : कसमार थाना क्षेत्र की बगदा मुख्य सड़क पर बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना में दुर्गापुर पंचायत के कुरको गांव निवासी गोपाल कुमार महतो का पैर टूट गया, जबकि माणिक महतो का माथा फट गया है. घटना की सूचना मिलते ही कसमार थाना के एएसआई सत्येंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस से कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
बताया गया कि दोनों युवक खैराचातर बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दोनों जमीन पर गिर कर घायल हो गए
TagsBokaro कसमारसड़क दुर्घटनाबाइक सवार2 युवक घायलBokaro Kasmarroad accidentbike rider2 youths injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





