
x
Jharkhand झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले में आठ दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव उसकी स्कूटी के साथ गुरुवार को एक नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान प्रताप साहू के रूप में हुई है, जो मंझारी थाना क्षेत्र के बाकीमारा गांव का मूल निवासी था और वर्तमान में चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरी गांव में अपनी बहन के घर रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, प्रताप साहू 24 दिसंबर 2025 को स्कूटी लेकर घाघरी से अपने पैतृक गांव बाकीमारा गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता लगाया, मगर सफलता नहीं मिली। इसी बीच 1 जनवरी को कुछ ग्रामीण तोरलो नदी की ओर गए तो उन्होंने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसके पास एक स्कूटी भी फंसी हुई थी।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना तांतनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव कई दिनों तक पानी में रहने के कारण काफी हद तक सड़ चुका है, जिससे पहचान में कठिनाई हुई। किशोर का शव मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि प्रताप साहू की मौत संभवतः स्कूटी समेत नदी में गिर जाने से हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
Tagsपश्चिमी सिंहभूम हत्याप्रताप साहूलापता किशोरतोरलो नदीस्कूटी सहित शवचाईबासा मुफस्सिल थानामंझारी थानापोस्टमार्टमदुर्घटनापुलिस जांचझारखंडपरिवार शोकनदी हादसाग्रामीण इलाकाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





