
x
Palamu पलामू : जिले में एक पुलिस जवान विजय उरांव की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है. विजय देवघर में श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे. गुरुवार को उनका शव लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एक जंगल से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जवान की गला दबाकर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है.
गला दबाने के बादपत्थर से कूचकर हत्या
जानकारी के अनुसार, लेस्लीगंज थाना पुलिस को गुरुवार को जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. बाद में शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में की गई, जो पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकि के रहने वाले थे और मुसाबनी के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे थे. उन्हें श्रावणी मेला के लिए देवघर में तैनात किया गया था.
पत्नी ने पुलिस को दी है कई महत्वपूर्ण जानकारी
पुलिस जवान विजय उरांव की पत्नी ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि पति को देवघर श्रावणी मेले में तैनात किया गया था. इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. उनके साथी जवान भी उन्हें ढूंढ रहे थे. उनकी पत्नी ने इस संबंध में सीटीसी मुसाबनी और पलामू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात कर शिकायत भी की थी.
TagsPalamu मिला लापतापुलिस जवान शवहत्या आशंकाPalamu missing policeman found deadmurder suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





