झारखंड

Ranchi के विधानसभा इलाके से एक व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Tara Tandi
9 Jun 2025 4:28 PM IST
Ranchi के विधानसभा इलाके से एक व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
x
Ranchi रांची : जिले के विधानसभा थाना क्षेत्र के न्यायसराय टुंढुल गांव में पुल के पास सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. पुलिस शव की शिनाख्त में भी जुटी है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह लोगों ने पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और आसपास के लोगों से युवक के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है. खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है.
Next Story