झारखंड

कुएं में मिली 45 वर्षीया महिला की शव, इलाके में फैली सनसनी

Rani Sahu
4 May 2022 2:14 PM GMT
कुएं में मिली 45 वर्षीया महिला की शव, इलाके में फैली सनसनी
x
झारखंड के गढ़वा में एक 45 वर्षीया महिला का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई

झारखंड के गढ़वा में एक 45 वर्षीया महिला का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव में चंपा देवी का शव कुएं से मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

शव की पहचान करने के बाद मृतका के भाई दिनेश कुमार गुप्ता ने थाना को लिखित आवेदन दिया है। आरोप लगाया है कि उसकी बहन चंपा की हत्या की गई है। दिनेश ने बताया कि चंपा की शादी कठौतिया गांव निवासी कृष्णा साव के साथ हुई थी। मंगलवार शाम चार बजे बहन का शव कुएं में होने की जानकारी मिली। हमें आशंका है कि उसे मारपीट कर उसकी हत्या करने के बाद शव को कुएं में डाला दिया गया है।
मामले में मृतका के भाई दिनेश के अलावा अवधेश प्रसाद गुप्ता, मां लक्ष्मी देवी थाना पहुंचकर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतका का मायका मेराल थाना क्षेत्र के तरके गांव में है।
उधर मृतका के पति कृष्णा और उसके परिवार वालों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी वीरेंद्र हासदा ने बताया कि मृतका के भाई दिनेश द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


Next Story