झारखंड

Adityapur से भाजपाई आक्रोश रैली में शामिल होने रांची रवाना

Tara Tandi
23 Aug 2024 4:16 PM IST
Adityapur  से भाजपाई आक्रोश रैली में शामिल होने रांची रवाना
x
Adityapur आदित्यपुर : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को रांची में आक्रोश रैली का आयोजन है. इस दौरान भाजपाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का घेराव भी करेंगे. शुक्रवार को आक्रोश रैली में शामिल होने आदित्यपुर और सरायकेला से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए. गम्हरिया क्षेत्र में पुलिस की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया, जिसपर भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन के
प्रति आक्रोश जताया है.
भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराग जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था जब रांची के लिए रवाना हुए तब इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तू तू-मैं मैं भी हुई है. हालांकि बाद में मामला शांत होने के बाद कार्यकर्ता रांची को रवाना हो गए हैं. भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने कहा कि प्रशासन द्वारा जान बूझकर कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोककर कागजात की जांच की जा रही थी. इससे सरकार की मंशा जाहिर होती है. आंदोलनकारी कार्यकर्ता सरकार को सबक सिखाएंगे.
Next Story