झारखंड

आदित्यपुर में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में निष्क्रियता को लेकर की कार्रवाई

Tara Tandi
16 May 2024 7:18 AM GMT
आदित्यपुर में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में निष्क्रियता को लेकर की कार्रवाई
x
Adityapur : भाजपा संगठन ने लोकसभा चुनाव में निष्क्रियता को लेकर अभी से कार्रवाई शुरू कर दी है. सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने गम्हरिया पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमित सिंहदेव और महामंत्री अजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह जानकारी ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है. उन्होंने बताया कि तत्काल प्रभाव से गम्हरिया पूर्वी के मण्डल अध्यक्ष अमित सिंहदेव और मंडल के महामंत्री अजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है.
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण समय में इन्होंने अपने जिम्मदारियों का निर्वहन नहीं किया, साथ ही इन्होंने मण्डल में निवास करने वाले वरिष्ट कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी किया है. जिसके कारण से इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबन करते हुए इन्हें लिखित रूप से स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है. इस बात की जानकारी ज़िला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा ने दी.
Next Story