झारखंड

बीजेपी प्रवक्ता के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का वीडियो हुआ वायरल

jantaserishta.com
25 Oct 2021 10:53 PM IST
बीजेपी प्रवक्ता के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का वीडियो हुआ वायरल
x
यहां की घटना

झारखंड। रांची के सुखदेव नगर थानाक्षेत्र में ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है. वीडियो में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर चौबे उर्फ मिंटू चौबे के बॉडीगार्ड दनादन फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन लोग लगातार फायरिंग कर रहे हैं, जबकि मंच पर बार बालाओं का डांस चल रहा है. दरअसल रांची के रातू रोड के इंद्रपुरी रोड नंबर एक में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में बीजेपी नेता का बॉडीगार्ड, जमीन कारोबारी और जेएमएम से जुड़ा एक शख्स लगातार हर्ष फायरिंग कर रहे थे. कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें तीन लोग फायरिंग करते देखे जा रहे हैं.

आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में अश्लील गाने पर फूहड़ डांस करने के साथ-साथ हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हर्ष फायरिंग पर रोक के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं. कई बार इसके कारण लोगों की जान गई है. इसके बाद भी लोग सीख नहीं ले रहे. सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में दिख रहा है कि तीन व्यक्ति हाथ में रायफल लेकर खड़े हैं. उसके आसपास कई लोग भी हैं. समारोह के दौरान तीन युवक रायफल लोड कर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story