झारखंड

Baharagora में भाजपा ने की परिवर्तन यात्रा की तैयारी की समीक्षा

Tara Tandi
21 Sept 2024 7:08 PM IST
Baharagora में भाजपा ने की परिवर्तन यात्रा की तैयारी की समीक्षा
x
Baharagoda बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मंडल भाजपा की बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में विशेष रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी एवं जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव उपस्थित हुए. बैठक में परिवर्तन यात्रा की तैयारी की समीक्षा की गई. यात्रा के संयोजक तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंंत सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार के दलदल में ढकेल दिया. चौतरफा निराशा का माहौल है. सरकार के नकारात्मक क्रिया-कलापों से लोग गुस्से में हैं. जनता राज्य में बदलाव चाहती है. बैठक को जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव ने भी संबोधित किया.
बता दें कि हेमंत सरकार की विफलताओं तथा जन विरोधी रवैए के खिलाफ जनता को गोलबंद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी 23 सितंंबर को बहरागोड़ा के चित्रेश्वर धाम से परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी. विभिन्न गांवों से गुजरते हुए यात्रा बहरागोड़ा पहुंचेगी. मार्ग में ग्रामीणों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा. बहरागोड़ा के शाखा मैदान में विशाल परिवर्तन जनसभा का आयोजन होगा. इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री तथा भाजपा झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान सभा के मुख्य अतिथि होंगे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा सांसद बिद्युत बरण महतो विशिष्ट अतिथि होंगे. बैठक में भाजपा नेता रंजीत कुमार बाला, सुमन कल्याण मंडल, श्रीबत्स घोष, काजल महाकुड़, ज्योत्सनामयी बेरा, कृष्णा पाल, मामुनी दास, उषा बेरा, शुक्ला बेरा, भक्तिश्री पंडा, उत्पल पैड़ा, परमेश्वर हेम्ब्रम, कौशिक माइति, गोपाल साव, मिन्टु नायक, मिहिर दलाई, कमलेश साव, प्रबोध साव, मुन्ना पाल, रंजीत कारेक आदि उपस्थित थे.
Next Story