
x
Jharkhand झारखंड। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट 2026 में किए गए प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस का नेतृत्व है और इसे राहुल गांधी की मूर्खता और विदेश यात्राओं में उनके एजेंडे से जोड़कर देखा जाना चाहिए।
दुबे ने कहा, "यदि कोई मूर्ख पार्टी है इस देश में और कोई मूर्ख आदमी इस देश में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहा है, तो वे राहुल गांधी हैं। मैं बार-बार कहता हूं कि वे विदेश यात्राओं पर जाते हैं और उन लोगों के साथ मिलते हैं, जो देश विरोधी हैं और भारत का बंटवारा चाहते हैं। ऐसे में यह आश्चर्यजनक नहीं कि जब एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण आयोजन होते हैं, वहां कांग्रेस इस तरह की एक्टिविटी करती है।"
उन्होंने आगे कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने हाल ही में कहा है कि भारत तकनीकी और एआई के क्षेत्र में दुनिया का अनुसरण नहीं करता बल्कि नेतृत्व करता है। इसके बावजूद, कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे मंच पर विरोध कर रहे हैं, जबकि यह अवसर देश के लिए गर्व का होना चाहिए। दुबे ने इस प्रदर्शन को युवाओं को भ्रमित करने वाली साजिश बताया और इसके मुख्य सूत्रधार के रूप में राहुल गांधी को नामजद किया।
सांसद ने कहा कि एआई प्रौद्योगिकी से भारत में लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। ऐसे में देश की उपलब्धियों को बढ़ावा देने और वैश्विक मंच पर भारत की छवि मजबूत करने के बजाय कांग्रेस इस महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति कर रही है। निशिकांत दुबे ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि युवाओं को गलत दिशा में मोड़ना और राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे विरोध प्रदर्शन करना देश के हित में नहीं है। उन्होंने इस प्रकार के कार्यों को देश और युवाओं के लिए हानिकारक करार दिया।
Tagsभाजपानिशिकांत दुबेइंडिया एआई समिटभारत मंडपमयुवा कांग्रेसराहुल गांधीएआई प्रौद्योगिकीदेश विरोधीफ्रांस राष्ट्रपतिरोजगारझारखंडविरोध प्रदर्शनकांग्रेस आलोचनावैश्विक मंचयुवा भ्रमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





