झारखंड

अचानक बिगड़ी भाजपा विधायक पुष्पा देवी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Rani Sahu
28 July 2023 3:13 PM IST
अचानक बिगड़ी भाजपा विधायक पुष्पा देवी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
x
गुरुवार की रात ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी
छतरपुर : छतरपुर से भाजपा विधायक पुष्पा देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इस कारण उनको पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की रात ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी, रात 8 बजे उनको अस्पताल ले जाया गया है। यह जानकारी उनके पीएस प्रकाश तिवारी ने दी है। आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू है, उनकी तबीतय ठीक नहीं होने के कारण वह सत्र में शामिल नहीं हो पाई हैं। 29 और 30 जुलाई को अवकाश है ऐसे में वह अगर दो दिन में ठीक हो पाएंगी तब ही सत्र में शामिल हो सकेंगी अन्यथा इस बार स्वास्थ्य कारण से उनको आराम करने की सलाह दी जा सकती है।
Next Story