झारखंड

पलामू से भाजपा नेत्री ममता भुईयां राजद में शामिल

Rani Sahu
18 March 2024 5:20 PM IST
पलामू से भाजपा नेत्री ममता भुईयां राजद में शामिल
x
पलामू : पलामू से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां भाजपा को कड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक पलामू से भाजपा नेत्री ममता भुईयां राजद में शामिल हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार ममता भुईयां पलामू लोस सीट से महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर उम्मीदवारी की दावेदारी पेश कर सकती हैं।
राजद की सदस्तयता ग्रहण की
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव के समक्ष भाजपा नेत्री ममता भुईयां ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव भोला यादव जी, राज्यसभा सांसद मिशा भारती जी, प्रधान महासचिव संजय यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव भी मौजूद थे।
इस मौके पर रविंद्र भुईयाँ, अश्विनी पांडेय, सुभाष कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता सहित कई अन्य लोगों ने भी सदस्यता ग्रहण किया।
Next Story