झारखंड

ओवरटेक के दौरान पहिए के नीचे दबा बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

Nil dhankar
2 Nov 2021 6:15 PM IST
ओवरटेक के दौरान पहिए के नीचे दबा बाइक, युवक की दर्दनाक मौत
x
बड़ा हादसा

झारखंड। रांची-मेदिनीनगर पथ पर मांडर कॉलेज गेट के पास सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार की शाम लगभग चार बजे की है। बताया जाता है कि मांडर थाना क्षेत्र के गड़मी निवासी आकाश उरांव एक अन्य लड़के के साथ बाइक से बीजूपाड़ा से रातू लौट रहा था। रास्ते में ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक उसके नीचे आ गई।

इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, आकाश ने बताया कि वह उसे नहीं जानता है। बीजूपाड़ा में एक होटल में खाने-पीने के दौरान उससे बातचीत हुई तो उसने कहा कि बाइक चलाकर रातू तक लेते चलो, मैं भी उसके साथ हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मांडर पुलिस उसे लेकर रेफरल अस्पताल मांडर पहुंची, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

Next Story