
x
झारखंड के धनबाद में बाघमारा प्रखंड के सिनीडीह पंचायत में बिलबेरा पुल के पास पीएम आवास के लाभार्थी के लिए एक करोड़ से ज्यादा खर्च कर लगभग 70 घर बनाये गये हैं.
रांची : झारखंड के धनबाद में बाघमारा प्रखंड के सिनीडीह पंचायत में बिलबेरा पुल के पास पीएम आवास (PM Awas Yojana) के लाभार्थी के लिए एक करोड़ से ज्यादा खर्च कर लगभग 70 घर बनाये गये हैं. कुछ की छत ढली हुई है जबकि अन्य की छत एस्बेस्टस से ढकी हुई है. न तो अंदर और न ही बाहर कोई प्लास्टर किया गया है. दो घरों को छोड़कर किसी भी घर में दरवाजे और खिड़कियां नहीं है. यहां बिजली, पानी या शौचालय जैसी की सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गई है. सोमवार (11 मार्च) को ग्राम स्वराज अभियान के अध्यक्ष जगत महतो ने पंचायत सचिव सतेंद्र ठाकुर के साथ इन घरों का जायजा लिया.
पंचायत सचिव ने उन्हें बताया कि लाभार्थी के अकाउंट में 1 लाख 20 हजार रुपये की रकम भेज दिया गया है. दरवाजे और खिड़कियां लगाने की जिम्मेदारी लाभार्थी की है. लाभुकों के संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि अभिलेख प्रखंड कार्यालय में है.
Tagsपीएम आवास योजनासुविधाएंधनबादझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारPM Awas YojanaFacilitiesDhanbadJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





