
x
16-25 जुलाई तक कई रूटों पर बदलाव, घर से निकलने से पहले जान लें
Ranchi : राजधानी रांची में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा और रथ मेला के मद्देनजर 16 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी.
रांची ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 25 जुलाई को रथ वापसी (बुड़ती मेला) के दिन भी यही व्यवस्था प्रभावी रहेगी.
जारी एडवाइजरी के मुताबिक, बिरसा चौक की ओर से मेला जाने वाले वाहनों के लिए शहीद मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. वहीं तुपुदाना, हटिया और धुर्वा की ओर से आने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान में पार्क किए जाएंगे. रिंग रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं.
ट्रैफिक पुलिस ने कुछ प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई है. तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा तिरमुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, ऑटो, सवारी वाहन और मोटरसाइकिलों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
रिंग रोड जाने और शहर की ओर आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं. एचईसी और विधानसभा क्षेत्र से रिंग रोड जाने वाले वाहनों को शहीद मैदान, शालीमार बाजार, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक होकर भेजा जाएगा. वहीं रिंग रोड से शहर की ओर आने वाले वाहन वीर कुंवर सिंह चौक, धुर्वा गोलचक्कर, चांदनी चौक, सिंह मोड़ और बिरसा चौक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे.
इसके अलावा पुराने विधानसभा क्षेत्र की ओर से मेला आने वाले बड़े वाहनों और मिनी डोर वाहनों के लिए शहीद मैदान के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक पुलिस ने यह भी कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए अन्य मार्गों पर भी अस्थायी रूप से रूट डायवर्ट या वाहनों की आवाजाही रोकी जा सकती है. आम लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें और यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें.
Tagsरांची ट्रैफिक ब्यूरोरांची ट्रैफिक प्लानरांची ट्रैफिक अपडेटट्रैफिक डायवर्जन16 से 25 जुलाईरांची न्यूज़झारखंड ट्रैफिक ब्यूरोरोड ट्रैफिक ब्यूरोयात्रा अपडेटट्रैफिक अलर्टRanchi Traffic BureauRanchi Traffic PlanRanchi Traffic UpdateTraffic DiversionJuly 16 to 25Ranchi NewsJharkhand Traffic BureauRoad Traffic BureauTravel UpdateTraffic Alert
Next Story





