झारखंड
Ranchi में वाहन नियम उल्लंघन पर बड़ा अभियान, 2.48 लाख जुर्माना
Tara Tandi
23 Aug 2025 1:01 PM IST

x
Ranchi रांची : रांची में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है. यातायात नियमों के उल्लंघन और दस्तावेजों की अनियमितता पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने दलादली, रिंग रोड और पंडरा इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 123 गाड़ियों की जांच की गई.
18 गाड़ियों से वसूला गया 2,48,950 जुर्माना
जांच में कई गाड़ियों के पास जरूरी कागजात जैसे फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC), परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिले. साथ ही ओवरलोडिंग के भी कई मामले सामने आए.
विभाग ने जांच के दौरान कुल 18 गाड़ियों पर कार्रवाई की और उनसे 2,48,950 रुपये का जुर्माना वसूला. वहीं गंभीर गड़बड़ियों के कारण 3 गाड़ियों को जब्त कर पंडरा ओपी में रखा गया.
नियमों का उल्लघंन करने पर होगी कार्रवाई
जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि ड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना हमारा मकसद है. आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे.
परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी कागजात हमेशा अपडेट रखें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें. नियमों की अनदेखी करने वालों पर विभाग आगे भी सख्त कार्रवाई करता रहेगा
TagsRanchi वाहन नियम उल्लंघनबड़ा अभियान2.48 लाख जुर्मानाRanchi vehicle rule violationbig campaign2.48 lakh fineजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





