झारखंड

बिना किसी परमिट के अवैध रूप से चलाई जा रही थी बड़ी नाव

Admin2
28 July 2022 5:56 AM GMT
बिना किसी परमिट के अवैध रूप से चलाई जा रही थी बड़ी नाव
x
CM हेमंत सोरेन के करीबी से तार जुड़ने की आशंका

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अवैध खनन से जुड़ी जांच में ईडी पंकज मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मंगलवार को ईडी ने एक नाव पकड़ी है।इसका नाम M.V.Infralink- III है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB 1809 है। दावा किया जा रहा है कि यह बड़ी नाव बिना किसी परमिट के अवैध रूप से चलाई जा रही थी। कहा जा रहा है कि यह नाव पंकज मिश्रा के इशारे पर ही चलती थी। इस नाव की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है।कहा जा रहा है कि इस नाव के जरिए अवैध खनन के दौरान निकाले गए छोटे-छोटे पत्थरों को ढोने काम किया जाता था। यह नाव राजेश यादव उर्फ दादू यादव के आदेश पर चल रहा था। पंकज मिश्रा दादू यादव के सहयोगी बताए जाते हैं। नाव के मालिक पर ईडी ने पहले ही केस दर्ज किया था।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को उनके और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में इसी महीने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने मिश्रा से घंटों तक पूछताछ की थी।
source-hindustan


Next Story