
x
आनंदपुर थाना क्षेत्र में बोमड़ी पुलिया से गिरकर चारबंदिया के 50 वर्षीय गोसनर तिर्की की मौत हो गई
आनंदपुर थाना क्षेत्र में बोमड़ी पुलिया से गिरकर चारबंदिया के 50 वर्षीय गोसनर तिर्की की मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है। मंगलवार को आनंदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चारबंदिया के जयराम टोला का गोसनर तिर्की सोमवार की देर शाम अपनी बेटी के घर अम्बाकोना जा रहा था। बोमड़ी पुलिया के ढलान में उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह साइकिल समेत पुल के नीचे जा गिरा। घटना के बाद घायल पर किसी की नजर नहीं पड़ने के कारण वह सुबह तक पुल के नीचे पड़ा रहा। गोसनर के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई थी। घटना को लेकर आनंदपुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
Next Story





