झारखंड

ब्यूटी पार्लर संचालिका की बेरहमी से हत्या, दूसरे पुरुष के साथ रह रही थी महिला

Rani Sahu
18 Jun 2023 10:58 AM GMT
ब्यूटी पार्लर संचालिका की बेरहमी से हत्या, दूसरे पुरुष के साथ रह रही थी महिला
x
दुमका : दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरबटिया गांव के पास एक पत्थर खदान के समीप रविवार सुबह एक महिला की लाश मिली है। महिला के हाथ में सोने का कंगन और सोने का मंगलसूत्र भी मिला है। जबकि उसका मोबाइल गायब था। जानकारी के मुताबिक शव ब्यूटी पार्लर संचालिका का है। महिला के शरीर पर गोलियों के तीन हैं। मृतका की पहचान रसिकपुर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मनीषा जायसवाल के रूप में हुई है। सुबह शव देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। थाना प्रभारी रोहित कुमार मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर छानबीन की।
दूसरे पुरुष के साथ रह रही थी महिला
पुलिस पहुंची महिला के बैग की तलाशी ली, तो उस पर महिला के पति विनोद कुमार का नंबर लिखा था। विनोद को फोन कर थाने बुलाया तो उसने अपनी पत्नी को पहचाना। उसने बताया कि वो दोनों दो साल से अलग रह रहे थे। उसका एक बेटा विनोद के साथ रहता है। पति ने बताया कि उससे अलग होने के बाद बिहार के एक मुखिया व दबंग प्रकाश मंडल के साथ वह रहती थी। बताया कि प्रकाश का हंसडीहा व सरैयाहाट में डीजल का अवैध डिपो है। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद शव में पत्थर बांधकर खदान के पानी में फेंकने का प्रयास किया गया है।
Next Story