झारखंड

महुआ चुनने गई दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला

Rani Sahu
13 April 2023 5:50 PM IST
महुआ चुनने गई दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला
x
गिरिडीह : गिरिडीह के खेतो गांव के जंगल में 13 अप्रैल गुरुवार को महुआ चुनने गई दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमाल कर दिया। जिसमें दोनों महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को घर ले आया। लेकिन, एक घायल महिला को इलाज के लिए फौरन तिसरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल महिलाओं की पहचान सरिता सोरेन और जस्मिता मुर्मू के रुप में हुई। दोनों महिलाएं रिश्ते में गोतनी है।
भालू के हमले में दो महिलाएं घायल
घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों महिलाएं गुरुवार को अहले सुबह महुआ जुनने जंगल गई थी। इसी दौरान भालू ने सरिता सोरेन पर हमला कर दिया। उसे बचाने के प्रयास में जस्मिता मुर्मू भी जख्मी हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को घर ले आया। लेकिन, सरिता सोरेन की हालत को देखते हुए फौरन इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, थानसिंहडीह मुखिया प्रतिनिधि मदन यादव ने फोन पर घटना के संबंध में वन विभाग को जानकारी दी। घटना तिसरी प्रखंड के थानसिंडीह पंचायत के खेतो गांव की है।
Next Story