झारखंड

आंगनबाड़ी सहायिका पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Rani Sahu
23 Jan 2023 8:14 AM GMT
आंगनबाड़ी सहायिका पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
x
गढ़वा: गढ़वा जिले के लोगों को अबतक तेंदुए से आराम नहीं मिला है। इस बीच भालू के उत्पात से भी लोग परेशान हो गए है। भंडरिया थाना क्षेत्र के पर्रो गांव निवासी एक महिला पर भालू ने हमला किया है। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान पनकुमारी देवी के रूप में हुई है। वह आंगनबाड़ी सहायिका है।
महिला के शरीर पर कई चोटें
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार महिला सोमवार सुबह शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान भालू उसने भालू को देखा। भालू के देखते ही आंगनबाड़ी सेविका भागने लगी। जिसके बाद भालू ने उसपर पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के शरीर पर कई चोटें आई है। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत खेत की ओर भागे। इसके बाद उन्होंने भालू को भगाया और महिला को अस्पताल ले गए।
तेंदुए को पकड़ने के लिए चूहे-बिल्ली का खेल जारी
वहीं दूसरी ओर गढ़वा में चूहे-बिल्ली का खेल जारी है। आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए मशहूर शूटर और उनकी टीम लगातार कैंप कर रही है। जानकारी हो कि तेंदुए को मारने की अनुमति मिल गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ लगातार अपने क्षेत्र बदल रहा है इसलिए उसे पकड़ने में दिक्कत आ रही है। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 15 ट्रैपिंग कैमरा लगवाया है। इसके साथ ही 2 क्रेज भी लगाया गया है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story