झारखंड

कोरोना से जंग : झारखंड में स्कूल बंद, 37 लाख बच्चे, मात्र 7 लाख की हो रही डिजिटल पढ़ाई

Renuka Sahu
23 Jan 2022 4:16 AM GMT
कोरोना से जंग : झारखंड में स्कूल बंद, 37 लाख बच्चे, मात्र 7 लाख की हो रही डिजिटल पढ़ाई
x

फाइल फोटो 

कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य में स्कूल बंद हैं। बच्चों की ऑनलाइन क्लास शुरू हुई है और उन्हें डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य में स्कूल बंद हैं। बच्चों की ऑनलाइन क्लास शुरू हुई है और उन्हें डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बावजूद इसके सभी बच्चों तक डिजिटल कंटेंट नहीं पहुंच पा रहा है। प्रदेश की पहली से आठवीं के 19 फीसदी बच्चे ही अब तक इससे लाभांवित हो रहे हैं।

राज्य में पहली से आठवीं क्लास में कुल 37,79,078 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन डीजी साथ के माध्यम से डिजिटल कंटेंट 7,01,334 छात्र-छात्राओं को ही मिल पा रहा है। स्कूली शिक्षा व साक्षारता विभाग ने इसकी गति बढ़ाने का निर्देश दिया है। डीजी साथ के माध्यम से बच्चों को डिजिटल कंटेट पहुंचाने में सिमडेगा जिला अव्वल है, जबकि रांची दूसरे और पूर्वी सिंहभूम तीसरे स्थान पर है। सिमडेगा में 92 फीसदी बच्चे डीजी साथ में रजिस्टर्ड हैं। वहीं रांची में 66 फीसदी और पूर्वी सिंहभूम में 62 फीसदी बच्चे डीजी साथ एप में रजिस्टर्ड हैं और इसका लाभ उठा रहे हैं। वहीं साहिबगंज, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और देवघर सबसे फिसड्डी जिलों में हैं। यहां 10 फीसदी से भी छात्र-छात्राएं डीजी साथ में निबंधित हो चुके हैं और इससे डिजिटल कंटेट ले रहे हैं।
किस जिले में पहली से आठवीं में डीजी साथ से पा रहे कंटेंट
जिला कुल बच्चे रजिस्टर्ड
पू सिंहभूम 144619 90330
रांची 179069 118561
गुमला 110513 29826
लोहरदगा 58977 12214
सिमडेगा 49691 45587
खूंटी 50297 21219
बोकारो 154613 51305
कोडरमा 83573 12349
हजारीबाग 162540 33679
गढ़वा 204733 32243
गिरिडीह 339670 42138
पलामू 365867 30638
रामगढ़ 70550 12934
सरायकेला 118015 23743
प सिंहभूम 217532 24714
धनबाद 197730 24252
देवघर 225294 19357
लातेहार 117489 13181
गोड्डा 192910 12481
पाकुड़ 133684 11963
दुमका 190945 5332
जामताड़ा 108859 5842
साहिबगंज 182366 5679
सप्ताह में पांच दिन ऑनलाइन क्लास लेना है
स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने सभी जिलों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को डीजी साथ एप से जोड़ने और उन्हें डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसमें सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक ऑनलाइन क्लास का संचालन करने को कहा है। हर दिन हर क्लास की दो-दो घंटी ऑनलाइन होगी। एक घंटी 45 मिनट की होगी। सोमवार 24 जनवरी से सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास का संचालन शुरू हो जाए, यह सुनिश्चित करें। हर जिले पहली से 12वीं के लिए रुटीन तैयार कर उसका पालन स्कूलों से सुनिश्चित करवाए। इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों और बच्चों के मोबाइल पर गूगल मीट एप डाउनलोड करवाएं। साथ ही हर महीने शिक्षकों के साथ संकुल स्तर वर्चुअल माध्यम से इसकी समीक्षा भी करें।
Next Story