झारखंड

Baharagora : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

Tara Tandi
13 April 2024 3:36 PM IST
Baharagora : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
x
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के चित्रेश्वर बहरागोड़ा मुख्य सड़क पर सालझाटिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बहुलिया गांव निवासी रिंकू देहुरी (22) तथा रासु देहुरी (25) एक बाइक से शुक्रवार देर रात बहरागोड़ा आ रहे थे. तभी वे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पेड़ से टकरा गए.
इस दुर्घटना में दोनों घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस द्वारा स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. यहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा हेतु पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया.
Next Story