झारखंड

Bahragora : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tara Tandi
14 July 2024 3:16 PM IST
Bahragora : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
x
Bahragora बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव निवासी नीलकांत भोल के पक्के मकान में लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग पूरे घर में फैल गई और सारा सामान जल कर राख हो गया. गोदरेज अलमारी में रखा ढाई लाख रुपया तथा गहने भी जल गये. साथ ही साथ घर में रखे कई कीमती सामान भी राख हो गये. बताया जाता है कि जब आग लगी उस समय घर में केवल महिलाएं थीं. अचानक आग लगने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसे देखकर स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू पाया. उधर जब-तक घर के पुरुष सदस्य पहुंचे तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था .
Next Story