झारखंड

तीन जुलाई को बेबी देवी लेंगी मंत्री पद की शपथ

Rani Sahu
1 July 2023 10:40 PM IST
तीन जुलाई को बेबी देवी लेंगी मंत्री पद की शपथ
x
रांची : पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद लगातार मंत्री पद को लेकर कई अटकलें लगायी जा रही थी, की सूबे का अगला मंत्री कौन होगा ? अब इन तमाम सवालों पर विराम लगने वाला है. दरअसल पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के हवाले से यह माना जा रहा है की पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो कि पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाये जाने पर मुहर लग चुकी है. तीन जुलाई को बेबी देवी मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं. इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गयी है.
हालांकि जेएमएम नेता विनोद पांडे ने इस बात की पुष्टि की है. आपको बता दें हाल की दिनों में बेबी देवी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की थीं.
Next Story