झारखंड

Babulal Marandi: 5 सालों में युवाओं को मिला सिर्फ धोखा,पेपर लीक और लाठियों की मार

Tara Tandi
22 Aug 2024 4:07 PM IST
Babulal Marandi: 5 सालों में युवाओं को मिला सिर्फ धोखा,पेपर लीक और लाठियों की मार
x
Ranchi रांची: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है. उन्होंने ट्वीट के जरिए हेमंत सोरेन पर फिर निशाना साधा है. लिखा है कि 2019 में हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं को हर महीने 5000 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था. बेरोजगार युवाओं को पिछले 5 साल में बेरोजगारी भत्ता के नाम पर एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिली. इन 5 सालों में झारखंड के युवाओं को अगर कुछ मिला है, तो वो सिर्फ: धोखा ,पेपर लीक और और लाठियों की मार.
Next Story