झारखंड

बाबूलाल मरांडी ने डुमरी के मतदाताओं के प्रति जताया आभार

Admin Delhi 1
9 Sep 2023 5:42 AM GMT
बाबूलाल मरांडी ने डुमरी के मतदाताओं के प्रति जताया आभार
x
डुमरी उपचुनाव परिणाम के बाद बोले बाबूलाल

जमशेदपुर: डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोरचा की प्रत्याशी बेबी देवी ने जीत हासिल की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डुमरी उपचुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बाबूलाल मरांडी ने डुमरी के मतदाताओं का एन डी ए गठबंधन को बढ़ चढ़कर समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एन डी ए चुनाव हारा है लेकिन मैदान नहीं।

हेमंत सरकार की पराजय

बाबूलाल ने कहा, डुमरी उपचुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जनता हेमंत सरकार के खिलाफ गोलबंद हो चुकी है।चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि यह हेमंत सरकार की पराजय और तुष्टिकरण की जीत है। मरांडी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके परिश्रम और प्रयास के कारण ही एन डीए प्रत्याशी को 2019 के चुनाव से ज्यादा वोट प्राप्त हुए। वोट प्रतिशत भी बढ़ा है।

हेमंत सरकार को राज्य से उखाड़ नहीं फेकेंगे तबतक चैन से नहीं बैठेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सरकार की पूरी मशीनरी मतदाताओं को डराने धमकाने में जुटी रही। कार्यकर्ताओं का अपहरण किया गया। घरों में छापेमारी की गई ।धनबल का भरपूर प्रयोग हुआ फिर भी जनता ने राज्य सरकार की नाकामियों पर कड़ा प्रहार किया है। भाजपा और एन डी ए कार्यकर्ता हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार,अपराध,लूट झूठ और विफलता को लगातार उजागर करेंगे। हम चैन से तब तक नही बैठेंगे जब तक हेमंत सरकार को राज्य से उखाड़ नही फेकेंगे।

Next Story