झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे अविनाश पांडे

Rani Sahu
28 Aug 2022 5:21 PM IST
सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे अविनाश पांडे
x

रांचीः झारखंड की राजनीति में इस वक्त घमाशान छिड़ा हुआ है। पूरे देश की नजर इस वक्त राज्य की सियासत पर है। शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन अपनी सेना के साथ खूंटी स्थित लतरातू डैम भ्रमण करने गये थे। बीते शनिवार ही कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे भी रांची आए हुए थे। अविनाश पांडे सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। कल अविनाश पांडे न पार्टी विधायकों के साथ बैठक की थी।

हमारी स्थिती मजबूत
बैठक से निकलने के बाद मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमारी सरकार मजबूत। अगर किसी को लग रहा है कि वह सरकार गिरा देंगे तो बहुत बड़ी गलतफहमी में है। आज हमने आम जनता की समस्याओं पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक की है।
विपक्ष के दुष्प्रचार का परिणाम है ये सब
कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि बीते ढाई वर्षों से महागठबंधन की सरकार, चुनाव में जनता से किए गए वादों के मुताबिक काम कर रही है। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है वहीं विपक्ष लगातार नैरेटिव गढ़कर सशंय की स्थिति पैदा कर रहा है। अविनाश पांडेय ने कहा कि मौजूदा सियासी घटनाक्रम विपक्ष द्वारा फैलाए दुष्प्रचार का नतीजा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन एकजुट और मजबूत है। सरकार को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। हम विधायकों को लेकर चिंतित नहीं हैं।
Next Story