झारखंड

दो पक्षों में हमला और जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल

Rani Sahu
12 April 2024 1:18 PM GMT
दो पक्षों में हमला और जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल
x
बाघमारा : धनबाद के बाघमारा में दो पक्षों में हमला और जमकर मारपीट की खबर आ रही है। इस मारपीट में एक महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। इसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायलों को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इनमें गंभीर रुप से घायल लोगों को SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो लोगो की स्थिति काफी गंभीर बताया जा रहा है।
मामला मधुबन थाना अंतर्गत खरखरी बस्ती का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरानी रंजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। अचानक से हमलावरों ने बोतल और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना के बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया है। घटना के बाद वहां पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
Next Story