झारखंड

घूस लेते एएसआई राजकुमार सिंह गिरफ्तार

Rani Sahu
21 Feb 2024 3:48 PM IST
घूस लेते एएसआई राजकुमार सिंह गिरफ्तार
x
10 हजार रुपये घूस
दुमका : दुमका के जरमुंडी थाना के एएसआई राजकुमार सिंह को ACB ने 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है। एएसआई के एक सहयोगी स्वरूप सिन्हा को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध अभिषेक कुमार नामक शख्स ने शिकायत की थी। अभिषेक ने बताया कि उनके विरुद्ध बिजली चोरी का केस हुआ था। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी उसके घर आकर दबाव बना रहे थे। पदाधिकारी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। केस में राहत दिलाने के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये घूस मांगे गये थे। जिसके बाद अभिषेक ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की।
Next Story