झारखंड

एएसआई की हार्ट अटैक से मौत

Rani Sahu
26 May 2023 1:53 PM IST
एएसआई की हार्ट अटैक से मौत
x
गिरिडीह जिले के गावां थाना इलाके के ही रहने वाले थे
गिरिडीह : गिरिडीह जिले में आज सुबह एक एएसआई की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। वह पसाल 2016-17 में गिरिडीह में ही पोस्टेड थे। गिरिडीह जिले के गावां थाना इलाके के ही रहने वाले थे। मृतक एएसआई की पहचान दरोगी सिंह के रूप में हुई है। वह फिलहाल देवघर में ट्रेनिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि देवघर में ड्यूटी के दौरान शुक्रवार की सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल देवघर लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उनको रांची रेफर किया। इसी दौरान देवघर से रांची जाने के दौरान गिरिडीह बेंगाबाद टोल टैक्स के पास उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उनको तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई है।
Next Story