झारखंड

ओपन यूनिवर्सिटी में आवेदन की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी

Admin Delhi 1
19 Aug 2023 10:01 AM IST
ओपन यूनिवर्सिटी में आवेदन की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी
x
झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी

धनबाद: झारखंड स्टेट ओपेन यूनिवर्सिटी में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी झारखंड स्टेट ओपेन यूनिवर्सिटी के स्टडी सेंटर कोयलांचल एकेडमी के निदेशक संजय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि यहां के विद्यार्थी एक छत के नीचे सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जेएसओयू में ई कॉमर्स, मास कम्युनिकेशन जैसे 7 सर्टिफिकेट कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। कंप्यूटर एप्लिकेशन, मैनेजमेंट, बैकिंग एंड इंश्योरेंस, नेचुरोथेरेपी योगा और नर्सिंग टीचर ट्रेनिंग कोर्स 12 महीने के 19 डिप्लोमा कोर्स और मैनेजमेंट, एचआर, आरडी, आईटी व कंप्यूटर एप्लिकेशन के 18 माह के पीजी डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं।

Next Story