झारखंड

रामगढ़ के स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट; चार मजदूर झुलसे, एक गंभीर

jantaserishta.com
25 Oct 2026 12:45 PM IST
रामगढ़ के स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट; चार मजदूर झुलसे, एक गंभीर
x
रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में शनिवार देर शाम फर्नेस (भट्ठी) में ब्लास्ट होने से चार मजदूर झुलस गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य मामूली रूप से झुलसे हैं। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात्रि पाली में प्लांट में उत्पादन का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक फर्नेस में विस्फोट हो गया और वहां काम कर रहे चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद प्लांट में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्लांट के अन्य कर्मचारियों ने हंगामा या।
चार मजदूरों के झुलसने और एक की हालत गंभीर होने की जानकारी के बावजूद प्लांट प्रबंधन की ओर से घटना को मामूली बताया गया है। हादसे के कारणों, सुरक्षा इंतजामों और घायलों की स्थिति पर प्रबंधन की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। फर्नेस ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद कुजू ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल विस्फोट के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था और कामगारों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि इसी श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में 9 अगस्त 2026 को भी फर्नेस ब्लास्ट की घटना हुई थी, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। अब एक बार फिर फर्नेस में विस्फोट और चार मजदूरों के झुलसने की घटना ने प्लांट में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story